Our Projects

Bail

Bail

न्याय की दिशा में एक सराहनीय पहल R.P. RAIKWAR LEGAL AID AND SOCIAL JUSTICE TRUST के अधिवक्ताओं ने 03 जरूरतमंद व्यक्तियों को दिलाई जमानत नई दिल्ली। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग को न्याय सुलभ कराने के उद्देश्य से कार्यरत R.P. RAIKWAR LEGAL AID AND SOCIAL JUSTICE TRUST ने निःशुल्क विधिक सहायता के क्षेत्र में एक सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। ट्रस्ट से जुड़े अधिवक्ताओं द्वारा Legal Aid के अंतर्गत तीन जरूरतमंद व्यक्तियों के मामलों में प्रभावी कानूनी पैरवी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय से जमानत (Bail) दिलाने में सफलता प्राप्त की गई। ट्रस्ट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने कानूनी अधिकारों एवं न्याय प्राप्त करने के अवसर से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य के तहत ट्रस्ट के अधिवक्ता जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी परामर्श एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि न्याय केवल आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्तियों का अधिकार नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। ट्रस्ट भविष्य में भी Legal Aid एवं Social Justice के क्षेत्र में अपनी सेवाएं जारी रखेगा। हमारा संकल्प: निःशुल्क विधिक सहायता – सबके लिए न्याय। R.P. RAIKWAR LEGAL AID AND SOCIAL JUSTICE TRUST Legal Aid | Social Justice | Equal Access to Justice

Mission

Our Mission

Our mission is to serve society with transparency, compassion, and dedication by supporting education, health, social welfare, environment, and community development activities.

Vision

Our Vision

Our vision is to build an empowered, inclusive, and responsible society where every person gets dignity, opportunity, and support to live a better life.