*एक छोटी सी मदद, किसी का पूरा भविष्य बना सकती है...*
Uttar Pradesh | 2026-10-15
नमस्कार, मैं आज आपसे चंदा मांगने नहीं, एक बच्चे का भविष्य मांगने आया हूँ। मैं *श्री श्याम जन कल्याण ट्रस्ट* से बोल रहा हूँ। सोचिए, एक 10 साल का बच्चा है... पढ़ने में बहुत होशियार है, डॉक्टर बनना चाहता है। लेकिन उसकी किताबें रद्दी में बिक गईं, क्योंकि उसके पिता के पास स्कूल की 500 रुपये फीस भरने के पैसे नहीं हैं। ये कहानी एक बच्चे की नहीं है। हमारे गांव-देहात में ऐसे सैकड़ों बच्चे हैं, जो गरीबी के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे। उनका सपना टूटने की कगार पर है। *हम क्या कर रहे हैं?* हमने ठाना है कि कोई भी बच्चा सिर्फ पैसे की कमी से अनपढ़ नहीं रहेगा। हम ऐसे जरूरतमंद बच्चों की स्कूल फीस, किताबें, यूनिफॉर्म और पढ़ाई का पूरा खर्च उठा रहे हैं। *लेकिन हम अकेले नहीं कर सकते...* एक बच्चे के एक साल की पढ़ाई का खर्च सिर्फ *6000 से 9000 रुपये* है। आपका दिया हुआ *100, 200 या 500 रुपये* उनके लिए छोटी रकम नहीं, बल्कि एक नई जिंदगी है। आपके 500 रुपये से एक बच्चा पूरे साल स्कूल जा पाएगा। *आपका एक छोटा सा सहयोग, किसी गरीब बच्चे के आँखों में पले डॉक्टर, टीचर, इंजीनियर बनने के सपने को जिंदा रख सकता है।* आज आप एक बच्चे की मदद करेंगे, कल वही बच्चा इस देश का भविष्य बनाएगा। *कृपया, इस नेक काम में हमारा साथ दीजिए। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आज ही दान करें।* आपका दिल से धन्यवाद।
Read More